पुत्र ने मां की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वडोदरा | शहर के गोत्री क्षेत्र के जय अंबेनगर में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी माता की हत्या कर दी और उसके बाद उसका शव जलाने का प्रयास किया| आग देख आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसकी माता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के गोत्री क्षेत्र के जय अंबेनगर में 27 दिव्येश सरदारसिह बारिया अपनी 50 वर्षीय माता भीखीबेन बारिया के साथ रहता है| दिव्येश बारिया ड्राइविंग का काम करता है और उसके माता घरेलू कामकाज करती थी| सोमवार की रात मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि दिव्येश ने शीशे के टुकड़े अपनी माता के सीने और पेट में घोंप दिए| गंभीर रूप से घायल भीखीबेन की वहीं मौत हो गई| घटना को छिपाने के लिए दिव्येश ने अपने घर के पिछले हिस्से में मां का शव जलाने का प्रयास किया और वहीं खड़ा होकर ओम नम: शिवाय के जाप करने लगा| दिव्येश के घर के पीछे आग देख आसपास के लोग जमा हो गए और वहां का नजारा देख तुरंत गोत्री पुलिस को घटना की जानकारी दी| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दिव्येश बारिया को गिरफ्तार कर लिया और उसकी माता को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|

Leave a Reply