पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 28 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

भोपाल।  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह अगस्‍त से दिसंबर तक सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 28 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने गुरूवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित हुए विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, विजय कटारिया, श्रीमती अनुराधा शंकर, श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव, योगेश चौधरी सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त अधीक्षक रंजीत सिंह, सहायक अधीक्षक के.के.व्‍यास, सूबेदार (अनु सचिवीय) ओ.पी.रघुवंशी, आरक्षक मधुसूदन चौधरी, सूबेदार (अनु सचिवीय) सुरेन्‍द्र कुमार रावत, उप निरीक्षक रामपति कुर्मवंशी, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) पी.एल.शर्मा, उपनिरीक्षक जे.पी.मीना, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्‍द्र तिवारी, निरीक्षक अरविंद सिंह तोमर, अधीक्षक आर.के.गौतम, सहायक अधीक्षक बसंता मोरघडे, सहायक अधीक्षक दुर्गेश गुप्‍ता, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्रीमती प्रीति मसूरकर,  उप निरीक्षक रामप्रसाद मिश्र, उप निरीक्षक प्‍यारेलाल चौहान, उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) श्रीमती सुधा खरे, सहायक उपनिरीक्षक लम्‍मनसिंह आर्मो, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल शर्मा, आरक्षक (अनु सचिवीय) केशरी प्रसाद, अधीक्षक आनंदराम बाथम, सूबेदार (अनु सचिवीय) हरि‍शंकर तिवारी, सूबेदार (अनु सचिवीय) मुनिराज पटेल, प्रधान आरक्षक किशोरीलाल यादव, प्रधान आरक्षक रेवादास चौरे, प्रधान आरक्षक सुरेश म्‍हाला, प्रधान आरक्षक हरीराम यादव, सूबेदार (अनु सचिवीय) अफसर खान, निरीक्षक रामस्‍वरूप शर्मा और प्रधान आरक्षक रमाशंकर द्विवेदी को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने गुरूवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा विकास पाठक ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत व लगन की सराहना की।

Leave a Reply