तेलुगू अभिनेता राम चरण को कोरोना

लोकप्रिय तेलुगू फिल्म अभिनेता राम चरण कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। राम ने एक पोस्ट में लिखा ‎कि "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोई लक्षण नहीं है। घर पर ही क्वारंटीन हूं। आशा है कि जल्द ही ठीक हो कर और अधिक मजबूती से लौटूंगा।" उन्होंने आगे कहा ‎कि ''मेरे संपर्क में आए उन सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अपना परीक्षण कराएं। जल्द ही रिकवरी पर अधिक अपडेट दूंगा।'' हाल ही में राम अपनी आगामी फिल्म आरआरआर की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म अन्य भारतीय भाषाओं के अलावा तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। इस बारे में राजामौली ने कहा कि आरआरआर 1920 के दशक में बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है और यह ‎फिल्म क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन और ओलिविया मॉरिस भी हैं। बता दें‎ कि इस महीने की शुरूआत में वह उदयपुर में अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की शादी में भाग लिया था। 
 

Leave a Reply