2021 के लिए तैयार हुई समांथा अक्किनेनी 

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी साल 2021 के ‎लिये पूरी तरह तैयार हो गई हैं। उन्होंने इंस्चाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काले रंग की क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा ‎कि "मैं देखना चाहती हूं कि अगर मैं हार नहीं मानती। 2021 के लिए तैयार।" समांथा की इस तस्वीर को अब तक 674 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सामंथा की शादी नागार्जुन के बेटे और तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य से हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा मनोज बाजपेयी अभिनीत ''द फैमिली मैन'' के सीजन दो में दिखाई देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आगामी सीजन में शरद केलकर के साथ-साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महेक ठाकुर भी होंगे।
 

Leave a Reply