आगरा बैंक लूट केस में फरार 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

आगरा। पिछले 15 दिसंबर को आगरा के इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई 57 लाख रुपयों की लूट में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश बंटी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुठभेड़ की जगह पर एक बैग मिला है, जिसमें करीब 6 लाख की नगदी बरामद हुई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। ओवरसीज बैंक में लूट कांड में पुलिस ने 5 बदमाशों को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस इस 50 हज़ार के इनामी बदमाश बंटी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार दे रात को पुलिस जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी बदमाश बंटी अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने बंटी को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जब जवाबी फायरिंग की तो गोली बदमाश बंटी के पैर में लग गई। बदमाश बंटी के साथ आया उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार हुए बंटी के साथी की तलाश में जुटी हुई है।
