राजस्थान के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल

78 RPS के तबादले, सेठाराम को जयपुर नगर निगम ग्रेटर की कमान
राजस्थान सरकार नए साल पर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया हैं। गृह विभाग ने सोमवार रात आदेश जारी करके 78 राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें सेठाराम को जयपुर नगर निगम ग्रेटर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया हैं। नगर निगम ग्रेटर बनने के बाद से ये पद खाली था।
विपिन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, अशोक मीणा को डूंगरपुर, धर्मेंद्र कुमार यादव को जयपुर ग्रामीण (मुख्यालय), सुभाष चंद्र मिश्रा को टोंक, भूपेन्द्र सिंह यादव को मेला प्राधिकरण जयपुर, घनश्याम शर्मा को केकड़ी अजमेर, सीताराम प्रजापत को अजमेर शहर, हिम्मत सिंह देवल को चित्तौड़गढ़, राकेश बैरवा को मालपुरा टोंक में लगाया हैं। इसी तरह रामनिवास को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी, कमल सिंह को एसओजी जोधपुर और नरेश चंद्र शर्मा को सीआईडी (सीबी) जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया हैं।
इन्हे यहां मिली तैनाती
चंचल मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माण्डल, जिला भीलवाड़ा, लक्ष्मण दास स्वामी अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (मुख्यालय पूर्व) जयपुर, गणपति महावर को लीव रिजर्व SDRF (जयपुर), ज्ञानदेव यादव एसओजी जयपुर, मोहेश चौधरी 14वीं बटालियन RAC पहाड़ी भरतपुर, गोवर्धन सौकरिया सीआईडी सीबी जयपुर, भवानी सिंह HCMU कोटा, हरफूल सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर, उमेश कुमार ओझा लीव रिजर्व (उदयपुर), राजेश भारद्वाज सीआईडी एसएसबी जोन उदयपुर, अमर सिंह एटीएस अजमेर, ओम प्रकाश गौतम कमाण्डेंट आरपीटीसी जोधपुर में नियुक्त किया गया हैं।
