पुलिस ने दिन दहाड़े अपहरण करने वाले 02 बदमाशों को किया गिरफ्तार*

ग्वालियर| दिनांक 30.12.2020 को थाना गोला का मन्दिर क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी , भापुसे ने अति 0 पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर व नगर पुलिस अधीक्षक मुरार रामनरेश पचौरी को संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये अपहरण की घटना में संलिप्त बदमाशों की त्वरित गिरफ्तारी के लिये आदेशित किया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रामनरेश पचौरी के मार्गदर्शन में थाना गोले के मन्दिर की टीम गठित कर अपहरणकर्ता की पतारसी हेतु लगाया गया । दिनांक 04.01.2021 को थाना प्रभारी गोला का मन्दिर उनि संतोष यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 30.12.2020 को थाना गोला का मन्दिर के क्षेत्र मे हुई अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं को पुरानी छावनी के आसपास देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी गोले के मन्दिर ने मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 02 बदमाशों को धरदबोचा । गिरफ्तार बदमाशों से घटना व अपहरण में संलिप्त उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । ज्ञात हो कि दिनांक 30.12.2020 को फरियादी का सिटी सेंटर स्थित ऑफिस से दीनदयालन नगर जाते समय एक महिला द्वारा लिफ्ट मांगकर अपने साथियों सहित फरियादी का अपहरण किया गया था । जिसे पुलिस की मुस्तैदी के चलते नाकाम कर दिया गया था । उक्त घटना पर से थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 602/2020 धारा 365,364 ( क ) 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था । सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मन्दिर उनि 0 डॉ . संतोष यादव , दिनेश सिंह , राहुल तिवारी , बृजमोहन शर्मा , आर 0 जसवीर गुर्जर , पुष्पेन्द्र यादव , गिरिजाशंकर समाधिया की सराहनीय भूमिका रही ।
