18 साल की लड़की को भगा ले गया आरिफ, पुलिस ने किया अपहरण का केस दर्ज

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में 18 साल की लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है और एक बच्चे का पिता है। पेशे से कार ड्राइवर आरोपी ने सोशल मीडिया पर आरिफ गुर्जर नाम से अकाउंट बनाया है। लड़की की मां के ऑपरेशन के दौरान आरोपी लड़की से मिला था। मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहसील कैंप के पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि उनकी लगभग 18 साल की 12 वीं पास बेटी और भतीजी समोसे लेने के लिए घर से गई थी। रास्ते में उन्हें हरिसिंह चौक का रहने वाला आरिफ मिला। आरिफ ने दोनों को कार में बैठा लिया। कुछ देर बाद आरिफ अपने किसी दोस्त के साथ बाइक पर भतीजी को तो घर छोड़ दिया और बेटी को लेकर चला गया। तभी से आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा है।
  महिला ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी के पिता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि आरिफ शादीशुदा है और एक बच्चा भी है। वह आरोपी के घर गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। महिला ने बताया कि किस तरह आरोपी से उनकी जान पहचान हुई। वह हमारे विश्वास को धोखा देकर हमारी लड़की को भगा ले गया। डीएसपी  ने कहा- किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply