कोरोना वैक्सीन वैज्ञानिकों की मेहनत, सरकार और बीजेपी अपनी मार्केटिंग न करें

पटना। कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत का दौर जारी है। इस कड़ी में अब पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि वैक्सीन वैज्ञानिकों की मेहनत है, बीजेपी अपनी मार्केटिंग नहीं करे। केंद्र सरकार देश और बिहार के लोगों को पहले टीका दे, बाद में किसी और को। पटना में प्रेस वार्ता कर पप्पू यादव ने वैक्सिनेशन को लेकर कहा, यह वैक्सीन भारत के जनतंत्र का है ना कि बीजेपी का पैकेज है। देश के वैज्ञानिकों ने भारत की 130 करोड़ जनता के लिए वैक्सीन बनाया है। बीजेपी इसका आड़ लेकर राजनीति और मार्केटिंग नहीं करे।
  पप्पू यादव ने कहा कि ऐसी बातों को हम नकारते हैं। ऐसी वैक्सीन नहीं चाहिए जिसमें बीजेपी वैज्ञानिकों का सम्मान नहीं करे, और वैक्सीन को बीजेपी का बना दे, ऐसा नहीं चाहिए। लव जिहाद पर पूर्व सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा कि कृष्ण और राम, क्या इन लोगों की प्रेम कथा को भी लव जिहाद कहेंगे। लव जिहाद के आड़ में नफरत पैदा करने की इजाजत नहीं है। दो व्यक्तियों की आजादी को आप खत्म नही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान बिल के खिलाफ 23 जनवरी को जाप युवा मोर्चा पटना में राजभवन तक मार्च करेगा।

Leave a Reply