ग्राम पंचायत के तीन सदस्य समेत भाजपा के 100 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

जूनागढ़ | स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सौराष्ट्र के जूनागढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है| जिले के शेरियाज ग्राम पंचायत के 3 सदस्य समेत भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया| जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ के विसावदर में कांग्रेस के सम्मेलन का आयोजन किया गया था| जिसमें विसावदर के कांग्रेस विधायक हर्षद रिबडिया, जूनागढ़ के विधायक भीखाभाई जोशी और मांगरोल के विधायक बाबूभाई वाजा मौजूद रहे| सम्मेलन में मांगरोल तहसील के शेरियाज ग्राम पंचायत के 3 सदस्य समेत भाजपा के 100 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए| एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की घटना से मांगरोल तहसील भाजपा में हड़कम्प मच गया| गौरतलब है कि अगले महीने गुजरात के नगर निगम, नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायतों के चुनाव होने हैं और उससे पहले दल बदल की गतिविधियां तेज हो गई हैं| आगामी चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, इन तैयारियों के बीच दलबदलू भी हरकत में आ गए हैं|

Leave a Reply