पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चेन स्नेचर

जयपुर । कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिर चेन स्नेचरों और साथी खरीदार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग में आरोपित रिजवान उर्फ रिज्जू (29) व सहनवाज उर्फ डैनी (30) निवासी उत्तरप्रदेश हाल जेपी कॉलोनी ब्रह्मपुरी और लूट की चेन खरीदने वाले लक्ष्मी नारायण निवासी खटीकों की मण्डी रामगंज को गिरफ्तार किया है। 29 दिसम्बर को कोतवाली इलाके में चेन स्नेचिंग की वारदात हुई।
मुखबिर की सूचना पर रिजवान उर्फ रिज्जू को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी सहनवाज उर्फ डैनी के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने तलाश कर सहयोगी आरोपित सहनवाज उर्फ डैनी को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आने पर लूट की चेन खरीदने वाले लक्ष्मीनारायण को भी गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है। नशे के आदी दोनों चेन स्नेचरों ने शहरभर में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

Leave a Reply