बेलगाम डम्पर ने साइकिल सवार युवती को कुचला, घटनास्थल पर मौत

वडोदरा | शहर के कारेलीबाग सर्कल के निकट बेलगाम डम्पर ने साइकिल सवार एक युवती को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई| घटना के बाद ड्राइवर डम्पर को मौके पर छोड़ फरार हो गया| पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के नवा यार्ड में रहनेवाली 22 वर्षीय धर्मिष्ठा परमार नामक युवती साइकिल पर शहर के कारेलीबाग के वुडा सर्कल के निकट से गुजर रही थी| उस वक्त तेज रफ्तार में आ रहे रेत से लदे डम्पर ने साइकिल सवार धर्मिष्ठा को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में धर्मिष्ठा परमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई| इस दौरान ड्राइवर डम्पर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया| सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की| स्थानीय लोगों में शहर से गुजरते भारी वाहनों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है|

Leave a Reply