राज्य वित्त सेवा के 534 अधिकारियों की आठ साला सीआर अपडेट होगी

भोपाल।राज्य वित्त सेवा के प्रदेश में कार्यरत 534 अधिकारियों की पिछले आठ साल की सीआर यानि गोपनीय प्रतिवेदन वेबसाईट पर अपडेट होगी।
वित्त विभाग ने इस संबंध में वित्त सेवा के सभी अधिकारियों को निर्देश भेजकर कहा है कि वर्ष 2012 से वर्ष 2020 तक की सीआर उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर अधिकारियों की पिछले आठ साल की सीआर उपलब्ध नहीं है। वित्त विभाग ने एक सूची जारी कर बताया भी है कि किस अधिकारी की किस वर्ष की सीआर उपलब्ध नहीं है। विभाग ने वित्त अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी मिसिंग सीआर  करायें।
उल्लेखनीय है कि सीआर के आधार पर ही वित्त सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति का निर्धारण होता है। साल के अंत में ये पदोन्नति आदेश जारी किये जाते हैं।
 

Leave a Reply