इंडिगो के स्टेट हेड रूपेश सिंह की भरे बाजार गोली मारकर हत्‍या 

पटना। पटना के पुनाइचक इलाके में मंगलवार रात भरे बाजार हुई इंडिगो के स्टेट हेड रूपेश सिंह की हत्‍या के बाद शहर में दहशत है, लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं। उन पर छह राउंड फायर किए गए। वारदात के बाद उन्हें तत्काल अस्पातल में भर्ती करवाया गया जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।उनकी हत्या के बाद आमजन से लेकर राजनेता और बिहार की जानी मानी हस्तियां तक दुखी हैं। रूपेश की हत्या पर बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि ये बेहद दुखद है। वहीं बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि रूपेश सिंह की हत्या से वे स्तब्ध हैं। वो बहुत ही अच्छे व मिलनसा व्यक्ति थे। हुसैन ने पुसि से आग्रह किया कि वे अपराधियों की तलाश जल्द से जल्द करें और उन्हें सजा दिलाए। छपरा में जलालपुर थाना के सवरी गांव में रहने वाले रूपेश सिंह सामाजिक रूप से गांव से काफी जुड़े हुए थे। पिछले साल छठ में आकर उन्होंने गांव के कई छठ व्रतियों को छठ सामग्री दी थी साथ ही किसी भी जरूरतमंद को मदद करने में पीछे नहीं हटते थे। रूपेश की हत्या की खबर के बाद सवरी गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply