यूपी में कड़ाके की ठण्ड का सितम जारी

लखनऊ । यूपी में अब बीते तीन दिनों से ठण्ड का खास असर महसूस किया जा रहा है। सर्द और गलनभरी हवाओं ने अधिकांष लोगों की दिनचर्या को सीमित कर दिया है। सूबे में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के वाराणसी मंडल में दिन का तापमान कम रहा, इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज मंडलों समेत सभी मंडलो में तापमान सामान्य से कम रहा। विभाग ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान झांसी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में कही घना तो कही हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया है।
