66 निकायो में लापरवाही, फ्रंटलाइन वर्कर का नहीं हुआ डाटा अपलोड

जयपुर । स्थानीय निकायों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। प्रदेश के 66 निकायों ने फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने वाले कार्मिक का डाटा अपलोड नहीं किया है। इस पर अब स्वायत्त शासन विभाग ने इन निकायों के आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तलब किया है। इसमें नागौर,टोंक, बयाना, भुसावर, धौलपुर, हिंडोनसिंटी कामां, करौली, कुम्हेर, नदबई, राजाखेडा, टोडाभीम, अनूपगढ, भादरा, बीदासर, चूरू, नोहर, नोखा, पीलीबंगा, चित्तौडगढ, छोटी सादडी, देवगढ, डूगरगढ, फतहनगर, नाथद्वारा निम्बोहडा प्रतापगढी, राजसमंद, रावतभाटा, सागवाडा और सलंूबर शामिल है। विभाग ने इसकी सूचना यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को भी दी है।
