परिचित ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सडक थाना इलाके में परिचित द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है, कि आरोपी किशोरी की मॉ का परिचित है, जो दूध देने आता था। इसी दौरान उसकी मॉ की जान पहचान आरोपी से हो गई थी। इसका फायदा उठाकर मौका पाकर उसने पीड़िता किशोरी को जर्बदस्ती अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ कलां में स्थित झुग्गी बस्ती मे रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मॉ मजदूरी करती है। उसके मोहल्ले में ही आरोपी कमलेश यादव नामक युवक उनके घर दूघ देने आता रहता था। अक्सर जाने के दौरान पीडीता की मॉ की आरोपी से जान पहचान हो गई थी। पीड़िता का आरोप है, कि बीती 1 नंवबर 2020 को उससी मॉ काम पर गई थी, ओर वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कमलेश उसके घर आ धमका ओर उसे अकेला पाकर आरोपी ने जर्बरदस्ती धमकाते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। बदनामी ओर आरोपी की धमकी के डर के कारण पीड़िता ने काफी दिनो तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। आखिरकार उसने हिम्मत कर आरोपी की करतूत अपपी मॉ को बताई और थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।
