पुणे में भूकंप का हल्का झटका, जानमाल का नुकसान नहीं 

पुणे । पुणे जिले में 2.6 तीव्रता का भूंकप का झटका महसूस किया गया। अच्छी बात यह हैं कि अभी तक जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का झटका मंगलवार को शाम सात बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया। इसका केंद्र पुणे से 21 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित पुरंदर तालुका में 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
 

Leave a Reply