कालेजों के अजाजजा विद्यार्थियों को मिलेंगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें

भोपाल।उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी यूजी एवं पीजी कालेजों के अध्ययनरत अजाजजा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इन कालेजों के प्राचार्यों से शुक्रवार को कहा गया कि वे अजाजजा विद्यार्थियों की संख्या भेजें तथा उपलब्ध बजट की भी जानकारी प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि उक्त पुस्तकों का प्रकाशन हिन्दी ग्रन्थ अकादमी द्वारा किया गया है तथा इनका मूल्य बाजार दर से भी काफी कम है। इन पुस्तकों का प्रदाय भी अकादमी ही करेगी।
