पॉच लाख की डिमांड पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक

भोपाल। राजधानी के शाहजहॉनाबाद थाना इलाके में दहेज में पांच लाख की डिंमाड पूरी न होने पर नवविवाहिता को उसके पति द्वारा तीन तलाक दिये जाने की घटना सामने आई है। विवाहिता का आरोप है कि पति के साथ ही सास, ससुर और देवर भी उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पीडीता कि शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ ही अन्य को भी आरोपी बनाया है। बताया गया है कि आरोपी बैतुल के रहने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस टीम जल्द ही बैतुल जाने की तैयारी मे है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय राहत जहां पति आरिफ निवासी बाग मुंशी तलाक हुसैन खां ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि अप्रैल 2019 में उसकी शादी बैतुल में रहने वाले आरिफ से हुई थी, जो ड्रायवरी का काम करता है। आरोप है, कि शादी के बाद से ही महिला का पति आरिफ, ससुर सलीम शेख, सास अनीसा बी और देवर इकवाल शेख दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे थे। मार्च महीने में महिला के पति ने रकम न मिलने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था।  इसके बाद लॉकडाउन लगने के कारण विवाहिता बैतुल में अपने मामा के घर  जाकर रहने लगी थी। हालात सामान्य होने पर वो भोपाल आकर अपने परिवार वालो के साथ रहने लगी थी। इस दौरान पीडीता के परिजनों ने ससुराल वालो को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार परेशान होकर विवाहिता थाने जा पहुंची और पुलिस को शिकायती आवेदन देकर सारी घटना बताई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही मे जुटी है।

Leave a Reply