पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने की अपराधियों की घेराबंदी

भोपाल । राजधानी में अब अपराधियों का वारदात कर भागना या बचना मुश्किल होगा। बदमाशों से निटपने जिला पुलिस बल और क्राइम ब्रांच ने मिलकर चौतरफा घेराबंदी की पूरी तैयारी कर ली है। लॉकडाउन के बाद पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने के लिए 250 के करीब नए बदमाशों की केस हिस्ट्री (जन्मकुंडली) खोल दी है। उसके अलावा उन पर क्रिमिनल ट्रैकिंग से रोजाना निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा शहर में 90 ऐसे स्थान चिन्हित कर दिए हैं, जहां व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल की मदद से चेकिंग कर बिना दस्तावेज वाले वाहन जब्त किए जा रहे हैं। पुलिस का व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल जिला परिवहन कार्यालय और पुलिस के सीसीटीएनएस से जुड़ा है। वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही पता चल जाता है कि वाहन को लेकर थाने में कोई शिकायत तो दर्ज नही है। इस समय 90 पुलिस प्वाइंट पर व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल की मदद से वाहन चेकिंग की जा रही है। इसकी मदद से नए व पुराने शहर में लगातार गलत नंबर लगाकर वाहन चलाने वाले दो दर्जन वाहन जब्त किए जा चुके हैं। उधर भोपाल पुलिस ने नई बेवसाइट पुलिस डॉट कॉम नाम से शुरू की है। बुजुर्गो की सुरक्षा और सूने मकान को छोड़कर शहर से बाहर जाने पर वह बदमाशों से पुलिस को उनकी जानकारी रहेगी। इसके लिए लोगों को इस पर बस रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उनकी सहूलियत के हिसाब 14 सेवाएं ऑनलाइन मिल जाएगी। पुलिस ऐसे बुजुर्गो को सुरक्षा प्रदान करेगी।
