एफपीआई फरवरी में कर चुके हैं 22,038 करोड़ का निवेश

नई ‎दिल्ली । केंद्रीय बजट में सुधारवादी कदमों की घोषणा से शेयर बाजार में जोरदार उत्साह है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) फरवरी में अब तक भारतीय बाजारों में 22,038 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश कर चुके हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 20,593 करोड़ रुपए और ऋणपत्रों में 1,445 करोड़ रुपए लगाए हैं। इस तरह एक फरवरी से 12 फरवरी के दौरान निवेश 22,038 करोड़ रुपए रहा। जनवरी में एफपीआई ने 14,649 करोड़ रुपए का निवेश किया था। बाजार के जानकारों के मुता‎बिक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजट में सरकार के प्रयासों को निवेशकों ने सराहा है। बाजार में अभी निवेश में क्षेत्र की अदला-बदली हो रही है। 2020 में, फार्मा सेक्टर एक पसंदीदा विकल्प था और इस सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि संभावित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की चिंताओं के कारण बैंकिंग शेयरों ने कमतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब एफपीआई द्वारा बैंकिंग शेयरों की फिर से मांग आ रही है।
 

Leave a Reply