प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बंद पड़ी हैं दस डायलिसिस मशीनें

भोपाल।प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित जिला एवं सिविल शासकीय अस्पतालों में कुल 171 डायलिसिस मशीनें हैं जिनमें से दस बंद पड़ी हुई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। जिला अस्पताल रतलाम में कुल 15 मशीनें उपलब्ध हैं जिनमें से 3 बंद पड़ी हुई हैं। सिविल अस्पताल नागदा में 2 में से 1 मशीन बंद है। जिला अस्पताल विदिशा में 7 में से 2 मशीनें बंद पड़ी हुई हैं। जिला अस्पताल कटनी में उपलब्ध 3 में से 1 मशीन बंद है। जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में 5 मशीने हैं जिनमें से 3 बंद पड़ी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि प्रदेश के 51 जिलों में क्रियाशील 161 डायलिसिस मशीनों के संचालन हेतु 109 नर्सेस और 67 तकनीशियन कार्यरत हैं। इन क्रियाशील मशीनों के लिये गरीबी की रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले मरीजों से 500 रुपये प्रति मशीन प्रति सेशन चार्ज किया जाता है।

Leave a Reply