झज्जर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

झज्जर । झज्जर जिले के गांव लोहारी में एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना ‎मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।  एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए और शव को फंदे से उतरवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है ‎कि स्वपन राय पुत्र चंदन राय निवासी मालदा पश्चिम बंगाल लोहारी गांव में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था अज्ञात कारणों के चलते स्वपन राय ने अपने कमरे में पर फंदा लगाए हुए पाया गया। इसके बाद वहां के रहने वाले लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply