गोधरा ट्रेनकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ था

पंचमहल | गोधरा पुलिस ने ट्रेन अग्निकांड के फरार आरोपी को शहर के नबीजी चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया| पिछले साल मार्च में अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फरार हो गया था| 11 महीने बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को दबोच कर सलाखों के पीछे धकेल दिया| फरवरी 2002 के साबरमती ट्रेन अग्निकांड के दोषी इमरान उर्फ शेरू अहमद भटुक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी| अहमदाबाद की साबरमती जेल में सजा काट रहा इमरान 13 मार्च 2020 को अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुआ था| 10 दिन बाद इमरान को वापस जेल लौटना था| लेकिन इमरान जेल में हाजिर होने के बजाए फरार हो गया| 11 महीने से फरार इमरान गोधरा में मौजूद होने की शहर एलसीबी की सूचना मिली| जिसके आधार पर गोधरा पुलिस ने शहर के नबीजी चौक में एक पान की दुकान से इमरान भटुक को दबोच कर सलाखों के पीछे धकेल दिया|

Leave a Reply