सीएम की कोरोना पर समीक्षा बैठक, फिलहाल नाइट कर्फ्यू पर निर्णय नहीं

भोपाल. भोपाल और इंदौर के साथ मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए रविवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान प्रदेश भर में नए केसों को लेकर चर्चा की गई. नए केस के बढ़ने के कारणों के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की. हालांकि बैठक के बाद भी अभी नाइट कर्फ्यू लगाने जैसा निर्णय नहीं लिया गया. बैठक में शामिल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एक बार फिर दो दिन बाद समीक्षा बैठक करेंगे. फिलहाल अभी निर्णय नहीं लिया गया है. हर पहलू पर नजर रखे हैं. दो दिन बाद समीक्षा बैठक में भोपाल और इंदौर के साथ प्रदेश भर में बढ़ रहे कोरोना केस की समीक्षा की जाएगी. उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा.
