कतर ओपन से वापसी कर रहे फेडरर

दोहा । स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर यहां कतर ओपन में बुधवार को  डैन इवान्स या जेरेमी चार्डी में से किसी एक खिलाड़ी से खेलेंगे। फेडरर पिछले एक एक साल से भी अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने के बाद इस टूर्नामेंट से वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपना अंतिम मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेला था। इस दिग्गज खिलाड़ी के अनुसार उसने अब तक कभी संन्यास का विचार नहीं किया पर माना है कि दायें घुटने की दूसरी सर्जरी से वह निराश थे। फेडरर ने कहा, ‘मैं निराश था। निश्चित तौर पर मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे दूसरी बार सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। फेडरर के अपने दायें घुटने की पहली सर्जरी फरवरी 2020 में हुई थी पर घुटने में सूजन के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी बार सर्जरी करानी पड़ेगी। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर अगले कुछ महीनों में अपनी प्रगति पर निगरानी रखकर फिर चीजों का आकलन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि एक लगभग 40 साल के व्यक्ति के लिए एक साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। मुझे हैरानी है कि इसमें इतना समय लगा लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर पहले ही फैसला कर दिया था मैं ठीक होने के लिए पर्याप्त समय लेना चाहता हूं। टूर में वापसी के लिये किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं।'  सबसे अहम बात यह है कि मैं चोटमुक्त और दर्दमुक्त रहूं और तभी मैं वास्तव में टूर में अपने खेल का आनंद उठा सकता हूं।' 
 

Leave a Reply