हांसी में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, दो युवती और दो युवक गिरफ्तार

हांसी । हांसी पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। दरअसल, पुलिस को शहर के बड़सी गेट के बहार स्थित भाग्यश्री मार्किट में एक बिल्डिंग में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां से दो लड़कियों और दो युवकों को पकड़ गए। पकड़े गए युवकों में एक युवक देह व्यापर धंधा चलता था और दूसरा ग्राहक बताया जा रहा है। पुलिस को देख भागने की कोशिश भी की थी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यह बिल्डिंग किराए पर ली गई थी और यहां इस प्रकार का कार्य शुरू किया गया था। अब पुलिस जांच कर रही है कि यह बिल्डिंग किसकी है। महिला थाना एसएचओ पुष्पा सिहाग ने बताया कि भाग्य श्री मार्केट में वेश्यावृत्ति की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के मद्देनजर छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस को सफलता भी मिली है।
