सूरत, राजकोट और जामनगर के मेयर और डिप्टी मेयर के नामों का ऐलान

अहमदाबाद | शुक्रवार को सूरत, राजकोट और जामनगर के महापौर, उप महापौर समेत पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया| इससे पहले बुधवार को अहमदाबाद, वडोदरा और भावनगर के महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी| सूरत महानगर पालिका में हेमाली बोघावाला को महापौर बनाया गया| जबकि दिनेश जोधानी को उप महापौर, परेश पटेल को स्थायी समिति का अध्यक्ष, अमित राजपूत सत्तापक्ष के नेता और राकेश माली को दंडक नियुक्त किया गया है| राजकोट का महापौर का पद प्रदीप डव को मिला है| दर्शिता शाह उप महापौर, पुष्कर पटेल को स्थायी समिति का प्रमुख, सत्तापक्ष के नेता विनुभाई घवा और सुरेन्द्रसिंह वाला को दंडक बनाया गया है| जामनगर नगर निगम में बीनाबेन कोठारी को महापौर और तपन परमार को उप महापौर बनाया गया| जबकि स्थायी समिति का अध्यक्ष मनीष कटारिया, कुसुमबेन को सत्तापक्ष का नेता और केतन गोसराणी को दंडक नियुक्त किया गया है|
