ठाणे में कोरोना के मिले २९६ मरीज, रिकवरी रेट ९५.५ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९५.५ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के २९६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को २६५, बुधवार को २५६, मंगलवार को २०५, सोमवार को १४९ और रविवार को १८५ नए मामले सामने आये थे. शुक्रवार को कोरोना के २९६ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५४ हजार २१२ और मृतकों की कुल संख्या १३४९ हो गई है. शुक्रवार तक २२३८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान १७४ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६१ हजार २९१ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९५.५ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ६३ हजार १७४ लोगों के जांच करवाए हैं.
