शासकीय जमीन पर कब्जाधारियों ने पटवारी से की गाली गलौच, कार्यवाही की मांग की

बिलासपुर । शासकीय जमीन पर कब्जा करने का खेल अभी भी जारी है,इसका ताजा उदाहरण हम आपको बता रहे है,जिसमे पुलिस ने भी शिकायत लिया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया….असल मे मामला सरकण्डा के बहतराई का है,जहां पर पटवारी अनिल डोडवानी है,पटवारी अनिल का कहना है कि हर दिन की तरह वह शनिवार को भी अपने कार्यालय में बैठा हुआ था,इसी बीच गांव का कोटवार आया और बताया की अपने हल्के में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास शासकीय जमीन पर जेसीबी चला कर अवैध कब्जा किया जा रहा है,इस सूचना के बाद पटवारी तुरन्त मौके पर पहुँचा और देखा कि शासकीय जमीन समतल हो चुका है,इस बीच उसने जेसीबी वाले को पकड़ा और पूछा तो उतने में भूमाफिया सतीश सिंह आ गया और उसके बाद क्या हुआ आप खुद नही समझ सकते,मतलब भूमाफिया सतीश सिंह ने पटवारी को न सिर्फ गाली गलौच दिया बल्कि जान से मारने तक की धमकी दे डाली,और तो और पटवारी को सीधे बोल दिया कि जेल जाना मेरे लिए कोई नई बात नही है,जो उखाडऩा है उखाड़ लेना,भूमाफिया सतीश सिंह को जब पटवारी जे बोला कि शासकीय जमीन पर कब्जा करना नियामक खिलाफ है और गैरक़ानूनी है तो वह बोलने लगा की मेरा कोई कुछ नही कर सकता,जिसको जहां शिकायत करना है कर दो,यही नही पटवारी ने शासकीय जमीन पर कब्जा करने और जमीन से दुर रहने की समझाइश दी,लेकिन भूमाफिया नही माना बल्कि गाली गलौच और धमकी देकर निकल गया। इस घटना के बाद पटवारी जैसे तैसे थाना पहुँचा और सरकण्डा थाने में मौजूद विवेचक के पास जाकर शिकायत किया,इस बीच विवेचक ने टीआई को सूचना दिया और टीआई ने भी एक्शन लेकर सीधे कहा की फिलहाल शिकायत ले लो बाकी का काम रविवार को करते है,चूंकि यह शासकीय कार्य में बाधा का मामला है और ऐसे में बिना एसपी के चर्चा के कार्यवाही होना सम्भव नही है। इस बीच पटवारी ने तुरन्त थाने में सूचना दिया और निकल गया। वही पटवारी संघ का कहना है कि यह मामला काफी गम्भीर है और इसमे एक्शन होना चाहिए,और अगर इसमें कोई भी कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरना होगा,इधर दबी जुबान से यह भी पता चला है कि अगर पुलिस कार्यवाही नही हुई और न्याय नही मिला तो पटवारी लोग रूप रेखा तैयार करके काम बन्द हड़ताल करने की तैयारी में भी रहेंगे। बहरहाल यह मामला काफी गरमा गया है और राजस्व विभाग की तरफ से अगर कोई वाकई में एक्शन नही हुआ तो आने वाले दिनों में भूमाफिया एकजुट होकर राजस्व विभाग को अपने खेत की मूली समझने लगेंगे। और जिसके खिलाफ जो करना है वह करके रहेंगे।
