रावल नगर पालिका की सत्ता की कमान वीपीपी के हाथ में

देवभूमि द्वारका | जिले की रावल नगर पालिका पर आज व्यवस्था परिवर्तन पार्टी (वीपीपी) का कब्जा हो गया| शहर के सदस्यों की बनी वीपीपी को सत्ता की कमान मिलने से भाजपा छावनी में सन्नाटा पसर गया| देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया और रावल नगर पालिका के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव हुआ| खंभालिया नगर पालिका में भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी| जबकि कल्याणपुर तहसील की रावल नगर पालिका में वीपीपी ने सत्ता की कमान संभाल ली| सोमवार को प्रभारी प्रांत अधिकारी की मौजूदगी में प्रमुख और उप प्रमुख के लिए वोटिंग हुई| प्रमुख पद के उम्मीदवार वीपीपी के मनोज जादव और उप प्रमुख पद उम्मीदवार लीलूबेन सोलंकी को 16-16 वोट मिले| जबकि भाजपा की ओर से प्रमुख पद की उम्मीदवार जशाईबेन जमोद और उप प्रमुख प्रत्याशी लीलूबेन गामी को केवल 8-8 वोट मिले| रावल नगर पालिका में कांग्रेस के 4 पार्षदों ने भी वीपीपी पर भरोसा करते हुए उसके पक्ष में वोटिंग किया| वीपीपी यानी व्यवस्था परिवर्तन पार्टी स्थानीय लोगों ने बनाई है और उसने आज रावल नगर पालिका की सत्ता की कमान संभाल ली है| देखना होगा कि नई पार्टी के नए प्रमुख मनोज जादव रावल नगर पालिका के लिए क्या कुछ करते हैं|
