गुजरात कॉलेज की लाइब्रेरी का नाम बदला, “वीर शहीद विनोद किनारीवाला”

अहमदाबाद | राज्य के शिक्षा विभाग ने अहमदाबाद की गुजरात कॉलेज की लाइब्रेरी और सुरेन्द्रनगर जिले के चोटीला स्थित सरकार विनयन कॉलेज का नाम बदलने का फैसला किया है| गुजरात कॉलेज परिसर स्थित “सिडेनहेम लाइब्रेरी” से बदल कर “वीर शहीद विनोद किनारीवाला पुस्तकालय” करने का राज्य के शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है| इसी प्रकार सुरेन्द्रनगर जिले के चोटीला की सरकारी विनयन कॉलेज का नाम “राष्ट्रीय शायर झवेरचंद मेघाणी विनयन कॉलेज किया है|” गौरतलब है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद किनारीवाला अहमदाबाद की गुजरात कॉलेज के विद्यार्थी थे| जबकि चोटीला राष्ट्रीय शायर झवेरचंद मेघाणी का जन्मस्थल है| इस संदर्भ में राज्य के शिक्षा विभाग ने गुजरात कॉलेज परिसर की लाइब्रेरी और चोटीला सरकारी विनयन कॉलेज का नामाभिधान करने के बारे में प्राप्त दरखास्त के अनुसंधान में उपरोक्त दोनों संस्थाओं का नाम बदल दिया है|
