कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, डराने लगे आंकड़े, एक ही दिन में सामने आये 313 पॉजिटिव

जयपुर. राजस्थान में कोरोना (COVID-19) की स्पीड लगातार बढ़ती जा रही है. दिन-प्रतिदिन नये पॉजिटिव केसेज (New positive cases) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को एक ही दिन में यह आंकड़ा 300 को पार गया. बुधवार को दिनभर में रिकॉर्ड 313 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इनमें 67 मरीज तो अकेले राजधानी जयपुर में मिले हैं. यह दीगर बात है कि कल कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई. लेकिन आंकड़ों की बढ़ोतरी बयां कर रही है लोग अब कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं. प्रदेश में कोरोना के 2851 केस एक्टिव बने हुये हैं.
 

Leave a Reply