स्कूल से 48,000 रुपये की चोरी

अंबरनाथ। स्कूल के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां से 48 हजार रुपया नकद चुरा लिया. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अंबरनाथ (पश्चिम) में एक कन्नड़ स्कूल में चोरी की घटना हुई। हर रोज की तरह कल शाम कर्मचारी अल्लाबक्ष होनली (५६) ने स्कूल कार्यालय को बंद किया. आज सुबह जब वह स्कूल के कार्यालय में आये तो उन्होंने देखा कि कार्यालय का दरवाजा टूटा हुआ है, और कार्यालय में रखा 48 हजार रुपया नकद किसी ने चुरा लिया. अल्लाबक्ष ने इस घटना की शिकायत अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया. पुलिस ने अज्ञात शख्स  के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उप-निरीक्षक खाडे मामले की जांच कर रहे हैं. 

Leave a Reply