कलेक्शन एजेंट की संदिग्ध मौत, बाइपास पर मिला शव

पूर्णिया। शहर के बाइपास पर गुरुवार की सुबह संदेहास्पद स्थित में एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना मरंगा थाना के उफरैल चौक के पास की है। मृतक की पहचान उज्जवल नामके युवक के रुप में हुई है। मरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के चाचा आशीष ने कहा कि आशंका है कि किसी ने उसकी हत्य़ा कर शव को बाइपास पर फेंक दिया है। उज्जवल का जूता, पर्स और बाइक गायब है। मरंगा थाना प्रभारी राजीव आजाद ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना में मौत लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply