प्रदेश भाजपा सरकार बंदर की भूमिका में

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के २३ मार्च को तो टाइम हूटर के आवाहन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने तल्ख टिप्पणी की और प्रदेश भाजपा सरकार को बंदर की भूमिका में बताया । कहानी का उल्लेख किया कि जैसे जंगल में वन प्राणियों ने एक बार अपनी रक्षा के लिए बंदर की लोभलुहानी बातों में आकर उसे राजा चुन लिया था और जब प्रवासी मांसाहारी जानवरों ने हमला किया तो बंदर एक डालसे दूसरी डाल में उछल कूद मचा कर अपना समय खराब करता गया। तब तक अनेक वन प्राणी मारे गए और बाकी बचे घायल हो गए । जब बंदर पर आरोप लगा तो वह अपनी सफाई में यह कहता रहा कि सबने देखा मैं तो बचाने के सारे प्रयास कर रहा था। ठीक इसी भूमिका में वर्तमान में भाजपा की प्रदेश सरकार दिखाई दे रही है। जिसका जनता से कोई सरोकार नहीं है। वह सर्कस करने व कराने में लगी है। एक वर्ष बीत गया । सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नहीं हो पाई निजी अस्पतालों की लूट बरकरार हैं, सरकार अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पा रही है ।
कब तक जनता ताली थाली घंटी और हूटर जैसी बेफजूल बातों में आती रहेगी। जनता को ऐसी बेसिरपैर की बातों को सिरे से नकारने की जरूरत है। अब सरकार से कोई आशा नहीं की जा सकती।अपने परिवार की सुरक्षा हमें स्वयं करना होगी।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सलाह दी है कि बजट सत्र के दौरान विधानसभा के सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं । प्रदेश में इंदौर भोपाल जबलपुर में आहट दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री व स्टाफ पश्चिम बंगाल में जाकर भीड़ में से संपर्क कर रहे हैं । रैलियां कर रहे हैं ऐसे में वहां भी कोरोना फेल सकता है। पश्चिम बंगाल को संक्रमित होने से बचाना चाहिए। मुख्यमंत्री से अपील है कि वह पश्चिम बंगाल जाना बंद करें।
