अब पूरे प्रदेश में एक साथ नहीं होगा लॉकडाउन, ये है कोरोना की नयी गाइडलाइन

भोपाल.कोरोना की नयी गाइडलाइन (Guideline) के तहत अब पूरे राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लग सकेगा. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर, जिले या क्षेत्र में पाबंदी लगायी जा सकती है. लेकिन पूरे राज्य में एक साथ लॉकडाउन नहीं किया जाएगा. ठीक इसी तरह राज्यों के बीच आवाजाही पर भी रोक नहीं लगेगी. अब यहां से वहां आने-जाने के लिए अनुमति या ई-परमिट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. नयी व्यवस्था में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियां हो सकेंगी. कंटेनमेंट जोन के अंदर हाउस टू हाउस सर्विलांस किया जाएगा.

Leave a Reply