ठाणे में 2,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 10 मरीजों की मौत

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,869 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,023 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से 10 और मरीजों की जान चली गई, जिससे मृतकों की संख्या 6,413 पर पहुंच गई। जिले में अब तक 2,69,931 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 19,679 मरीज उपचाराधीन हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कुल मामले बढ़कर 48,005 हो गए और मृतकों की संख्या 1,214 पर पहुंच गई।
