जेडीए ने बेशकीमती भूमि से हटाया अतिक्रमण

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ मानसरोवर में अवस्थित ग्राम सुखालपुरा में नीलामशुदा करीब 2100 वर्ग गज बेेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जेडीए द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाई गई भूमि करीब 10 करोड़ 50 लाख में नीलाम की गई थी। 
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्री रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-05 के क्षेत्राधिकार शिप्रापथ, मानसरोवर पर अवस्थित ग्राम सुखालपुरा के खसरा नं. 94 में जेडीए द्वारा नीलामशुदा करीब 2100 वर्ग गज बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनायी गयी 12 झुग्गी-झोपडिय़ॉ, टीनशेड इत्यादि अवैध निर्माण-अतिक्रमणों को जोन-05 के राजस्व व तकनिकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। जेडीए ने उक्त भूमि करीब 10 करोड़ 50 लाख रूपये में नीलाम की थी। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-05, 04, 07, स्थानीय पुलिस थाना शिप्रापथ का जाप्ता व प्र्राधिकरण में उपलब्ध जाप्तें, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित तकनिकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Leave a Reply