ड्राइवर सीट के पीछे बैठी थी 11 वर्षीय ‘तमन्ना’, खिड़की से झांका तो ट्रक ने उड़ा दिया सिर,

ड्राइवर सीट के पीछे बैठी थी 11 वर्षीय 'तमन्ना', खिड़की से झांका तो ट्रक ने उड़ा दिया सिर, मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

बस को रगड़ते हुए निकला ट्रक, खिड़की से झांक रही मासूम का सिर कुचल गया।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर देशगांव चौकी के रोशिया फाटे की घटना, पुलिस ने ट्रक जब्ती में लिया
खंडवा से इंदौर जा रही बस में मां व बड़ी बहन के साथ बड़वाह के लिए हुई थी सवार

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे ने मासूम की जान ले ली। बस में सवार 11 वर्षीय तमन्ना ड्राइवर सीट के पीछे बैठी थी। सामने से आ रहा ट्रक बस को रगड़ते हुए निकाला। खिड़की से झांक रही मासूम का सिर धड़ से अलग कर दिया। तमन्ना अपनी मां व बड़ी बहन के साथ रिश्तेदारी में बड़वाह जा रही थी। घटना देशगांव चौकी अंतर्गत रोशिया फाटे के पास हुई। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्ती में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देशगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया प्रभात नाम की बस प्रतिदिन खंडवा से इंदौर चलती है। मंगलवार को सुबह 8 बजे करीब वह खंडवा से निकली। 9 बजे के करीब रोशिया फाटे से पहले कश्मीरी नाले तक पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक नाले पर बस को क्रॉस कर रहा था। इस बीच वह बस से रगड़ाता हुआ निकला। बस में सवार खंडवा निवासी 11 साल की तमन्ना पिता हैदर ने खिड़की के बाहर सिर निकाला हुआ था जिसे ट्रक रगड़ते हुए निकला। घटना इतनी भयावह थी कि बालिका का सिर कुचल गया, खोपड़ी निकलकर सड़क पर जा गिरी। ट्रक को जब्ती में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
 

बड़वाह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे

चौकी प्रभारी एसआई गवले के अनुसार तमन्ना के साथ उनकी मां रूखसाना और बड़ी बहन हीना खंडवा से इंदौर जा रही प्रभात बस में बड़वाह के लिए सवार हुए थे। वे अपने कामकाज से रिश्तेदारी में जा रहे थे। रोशिया से 2 किमी पहले कश्मीरी नाले के पास यहां हादसा हुआ। तमन्ना ड्राइवर सीट के पीछे बैठी हुई थी। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर ट्रक को जब्ती में लिया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन भेजा गया हैं।

Leave a Reply