कोविड नियमों का उल्लंघन किया तो गधों का झुंड खड़ा होगा घर के सामने

अमरेली | गुजरात में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि के बावजूद कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे| जुर्माना भरने के बावजूद कई लोग सुधरने को तैयार नहीं है और बेखौफ होकर बगैर मास्क के घूम रहे हैं| अमरेली के एक गांव में ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है| इस गांव में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले के घर के सामने गधों का झुंड खड़ा रखने का फैसला किया है| अमरेली जिले की सावरकुंडला तहसील के जाबाल गांव के सरपंच भूपेन्द्र खुमान के मुताबिक बगैर मास्क घूमने वाले लोगों से पहले एक हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा| दूसरी बार पकड़े जाने पर उस व्यक्ति के घर आगे गधों का झुंड खड़ा रखा जाएगा| क्योंकि जुर्माना भरने के बाद भी कई लोग मास्क नहीं लगाते| लेकिन घर के आगे गधों का झुंड खड़ा होगा तब व्यक्ति को शर्म आएगी और भविष्य में मास्क लगाए बगैर घर से बाहर नहीं निकलेगा| यूं तो जाबाल गांव की आबादी मुश्किले से 1800 से 2000 की है और सरपंच सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं| लेकिन जो अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ गधों का इस्तेमाल करने का गांव के सरपंच ने फैसला किया है|
