आज से तीन दिवसीय टीका उत्सव, 6 हजार केंद्रों पर होगा कोरोना वैक्सीनेशन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 11 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक टीका उत्सव (Vaccination Drive) मनाया जाएगा. इसके लिए 6 हजार केंद्र बनाए गए हैं. 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों की संख्या आठ हजार की जाएगी. इसके लिए शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई. वहीं शनिवार शाम तक प्रदेश भर में 20 लाख वैक्सीन प्रदेश के विभिन्न टीका भंडारण केंद्रों पर पहुंचाई जा चुकी थी. मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हो रही है. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती तक पूरे प्रदेश भर में वशेष टीकाकरण अभियान चलेगा. इसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को टीका के लिए प्रेरित किया जायेगा.
 

Leave a Reply