लॉकडाउन की अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, सूरत का कपड़ा व्यापारी धरा गया

सूरत | शहर समेत राज्यभर में जिस तेजी से कोरोन संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए लोगों में लॉकडाउन की आशंका बनी हुई है| ऐसे में लॉकडाउन की झूठी खबर भी सामने आ जाए तो लोग उसे सच मान लेते हैं और जीवनाश्यक चीजवस्तुओं की खरीदी के लिए बाजारों में उमड़ पड़ते हैं| हाल ही में लॉकडाउन की झूठी खबर वायरल होने के बाद राज्य के गृह विभाग को स्पष्टता करनी पड़ी थी कि सरकार ने लॉकडाउन का कोई फैसला नहीं किया है और सोशल मीडिया वायरल खबर पूरी तरह फर्जी है| गृह विभाग ने राज्य के लोगों से अपील भी की थी कि वे ऐसी अफवाहों से बचें| दूसरी ओर पुलिस हरकत में आ गई और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की तलाश शुरू कर दी| सूरत साइबर क्राइम ने लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाले सूरत के एक कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया| आनंदकुमार गिरिजाशंकर शुक्ला नामक कपड़ा व्यापारी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से राज्य के 6 बड़े शहरों में 17 अप्रैल तक लॉकडाउन की झूठी खबर वायरल की थी| गौरतलब है कि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया का उपयोग काफी बढ़ गया है और लोग बिना सोचे-समझे किसी भी खबर को वायरल कर देते हैं| जिससे लोग गुमराह होते हैं|

Leave a Reply