पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-कोलकाता और ओखा-गुवाहाटी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

अहमदाबाद | यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-कोलकाता एवं ओखा- गुवाहाटी स्टेकशनों के बीच साप्तामहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा के अनुसार, उपरोक्त स्पेश ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है|
1). ट्रेन नंबर 09413/09414 अहमदाबाद- कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये के साथ [6 फेरे]
ट्रेन संख्या 09413 अहमदाबाद- कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 15.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 से 28 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09414 कोलकाता- अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 13.10 बजे रवाना होगी और सोमवार को 07.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 अप्रैल से 1 मई, 2021 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागौर, दमोह, कटनी मुरवारा, सिंगरौली, चोपन, नागरुंतरी, गरवा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरका काना, बोकारो थर्मल, फुसरो, चंद्रपुरा, धनबाद जंक्शन, आसनसोल जंक्शन और दुर्गापुर स्टे्शनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
2). ट्रेन नंबर 09501/ 09502 ओखा- गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन स्पेंशल किराये के साथ [6 फेरे]
ट्रेन नंबर 09501 ओखा- गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 11.40 बजे ओखा से प्रस्थान करेगी और सोमवार को 06.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 से 30 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09502 गुवाहाटी- ओखा साप्ता हिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 20.40 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 14.00 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 अप्रैल से 3 मई, 2021 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंबालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जंक्शन, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, फैजाबाद, अकबरपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन, बारसोई जंक्शन, खानापुर , न्यूं जलपाई गुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया जंक्शन और कामाख्या स्टेनशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 09413 की बुकिंग 13 अप्रैल, 2021 से तथा ट्रेन नंबर 09501 की बुकिंग 14 अप्रैल, 2021 से से नामित यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, परिचालन समय, संरचना, बारम्बारता और संचालन के दिनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। ये स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये के साथ पूर्णत: आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी।
