थानगढ़ में आंगडिया फर्म के कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक 50 लाख की लूट

सुरेन्द्रनगर | जिले के थानगढ़ में एक आंगडिया फर्म के कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर रु. 50 लाख की लूट की घटना सामने आई है| लूट की घटना बाजार में लगे सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई| सुरेन्द्रनगर पुलिसने जिलेभर में नाकाबंदी कर लुटेरों को गिरफ्तार करने की कवायद तेज कर दी है| जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रनगर जिले के थानगढ़ बाजार में आंगडिया फर्म का एक कर्मचारी रु. 50 लाख से भरे बैग लेकर गुजर रहा था| उस वक्त एक बाइक पर सवार तीन शख्स उसके करीब पहुंच गए| आंगडियाकर्मी कुछ समझता उससे पहले बाइक सवार शख्स ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया और उसके हाथ से रु. 50 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए| लूट कर फरार बाइक सवार तीनों शख्स बाजार में लगे सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गए| पुलिस का अनुमान है कि लूट की इस घटना में कोई जानकारी शामिल है| वर्ना कोई व्यक्ति बैग में लेकर क्या जा रहा है, उसका लुटेरों को कैसे पता चला? घटना के बाद सुरेन्द्रनगर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है| खासकर थानगढ़ और उसके आसपास के गांवों में लुटेरों की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply