संगीतकार श्रवण राठौड़ हुए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। जाने-माने संगीतकार श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए मुंबई के माहिम स्थित एस.एल.रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां होने के चलते श्रवण राठौड़ की हालत इस वक्त नाजुक बनी है. डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उनकी हालत में गिरावट तो नहीं आई है, लेकिन उनकी हालत इस वक्त चिंताजनक है. गौरतलब हो कि इस साल बॉलावुड के कई दिग्गज कलाकार कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं.
