12 घंटों में एक के बाद एक पति-पत्नी को निगल गया कोरोना

राजकोट | कोरोना महामारी में कई परिवार छिन्न-भिन्न हो चुके हैं| कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हुए राजकोट के एएसआई की मौत के बाद 12 घंटों में उनकी पत्नी भी दुनिया से चल बसी| पति-पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित थे| पति का अस्पताल में और पत्नी का घर पर उपचार चल रहा था| अगले महीने बेटी की शादी होने है और उसमें कन्यादान से पहले दंपत्ति को कोरोना निगल गया| राजकोट शहर पुलिस के बी डिवीजन में बतौर एएसआई सेवारत अमृत मायाभाई राठौड़ कोरोना संक्रमित हो गए थे| हांलाकि चार दिन बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| लेकिन तबियत बिगड़ने पर उनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था| जहां 19 अप्रैल की दोपहर अमृत राठौड़ ने दम तोड़ दिया| अमृत राठौड़ के निधन से राजकोट पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई| अमृत राठौड़ का अंतिम संस्कार कर दिया गया| देर रात करीब एक बजे अमृत राठौड़ की पत्नी लाभू राठौड़ ने भी दम तोड़ दिया| लाभू राठौड़ भी कोरोना संक्रमित थीं और उनका घर पर उपचार चल रहा था| राजकोट के रामनाथपरा पुलिस लाइन राठौड़ दंपत्ति के निधन से शोक में डूब गई| केवल 12 घंटों के भीतर पति और पत्नी की मौत हो गई| राठौड़ दंपत्ति के तीन संतानों में दो बेटी और एक बेटा है| जिसमें एक बेटी की अगले महीने मई में शादी होनेवाली है और उसमें कन्यादान करने से पहले राठौड़ दंपत्ति को अलविदा कर गया| राजकोट शहर पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने स्व. अमृत राठौड़ को श्रद्धाजंलि दी|

Leave a Reply