हिमाचल विधानसभा चुनाव: मोदी की आज कांगड़ा और नाहन में 2 रैलियां

शिमला. नरेंद्र मोदी गुरुवार को पार्टी उम्मीदवारों के लिए सिरमौर के धौलाकुआं में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। मोदी 2, 4 और 5 नवंबर को तीन दिन में अलग-अलग चुनावी क्षेत्रों में कुल 7 रैलियां करेंगे। उधर, कांग्रेस ने इसके जवाब में राहुल गांधी की रैलियों के प्रोग्राम का भी एलान कर दिया है। सोनिया गांधी की किसी भी रैली की कोई तारीख अभी तक तय नहीं है।

– राज्य में बीजेपी की ओर से अब तक कैम्पेनिंग का जिम्मा सीएम वीरभद्र सिंह ने ही संभाला हुआ है। 

– पार्टी को यहां स्टार कैम्पेनर्स का इंतजार था। ऐसे में अब राहुल की रैली का एलान किया गया है।

– वे वोटिंग से 3 दिन पहले 6 नवंबर को चंबा, कांगड़ा और नाहन में तीन रैलियां करेंगे। 

– इसके बाद कांग्रेस के बड़े स्टार कैम्पेनर्स में पंजाब के सीएम कैप्टन अमिरंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की रैलियां होंगी।

ये है हिमाचल इलेक्शन का शेड्यूलवोटिंग: 9 नवंबर

नतीजे: 18 दिसंबर

कुल सीटें: 68

हिमाचल इलेक्शन के 5 फैक्ट्स

7,521 पोलिंग स्टेशन हैं 68 सीटों के लिए। 2012 में 7225 पोलिंग स्टेशन थे।

200 व्हीलचेयर पोलिंग बूथ पर होंगी। दिव्यांगों के लिए रैम्प बनाए जाएंगे। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर रखने की कोशिश होगी।

136 बूथ ऐसे हैं, जिन्हें पूरी तरह महिलाएं मैनेज करेंगी।

30 इंच ऊंचाई का होगा वोटिंग कम्पार्टमेंट। पहले ये ऊंचाई 24 इंच की थी।

28 लाख होगी कैंडिडेट के खर्च की सीमा। चुनाव आचार संहिता लागू।

पिछले दो चुनाव में क्या रहे हिमाचल के नतीजे

पार्टी 2012 विधानसभा चुनाव वोट शेयर 2014 लोकसभा चुनाव

कांग्रेस 36 42.8% 04

बीजेपी 26 38.5% 00

एचएलपी 1 1.9% 00

इंडिपेंडेंट्स 5 12.1% 00

* विधानसभा की 68 सीटें, लोकसभा की 4 सीटें हैं।

हिमाचल के चुनाव में इन 5 चेहरों की साख दांव पर

1) नरेंद्र मोदी

– बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल को भले ही सीएम कैंडिडेट डिक्लेयर किया गया हो, लेकिन चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा जा रहा। 3 अक्टूबर को मोदी ने राज्य का दौरा कर 1500 करोड़ की योजनाएं शुरू की थीं।

2) राहुल गांधी

– गुजरात की तरह हिमाचल में भी राहुल गांधी ने दौरा किया है। उन्होंने कहा था कि मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही सीएम कैंडिडेट रहेंगे। राहुल ने मंडी में विकास से विजय रैली में मोदी सरकार पर जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों पर हमला बोला था।

3) वीरभद्र सिंह

– हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम हैं। हिमाचल में सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। 5 बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। हालांकि, वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर करप्शन के आरोप भी लगे हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। सीबीआई इसकी जांच कर रही है।

कब-कब रहे सीएम वीरभद्र सिंह?

– 1983-1990

– 1993-1998

– 2003-2007

– 2012-2017

4) प्रेम कुमार धूमल

– हिमाचल में बीजेपी के सीएम कैंडिडेट। दो बार मुख्यमंत्री रहे। अभी हिमाचल में लीडर ऑफ अपोजिशन हैं। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर धूमल के बेटे हैं।

Leave a Reply