गुजरात में कोरोना के 14097 नए केस, 6479 हुए ठीक, 152 मरीजों की मौत

अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना के 14097 नए मरीज सामने आए और 6479 ठीक होकर अपने घर लौट गए। जबकि 152 मरीजों की कोरोना से मौत हो गए। नए केसों सबसे अधिक 5617 केस केवल अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर सूरत में 2321 नए बीमार सामने आए। गुजरात में अब तक 11170997 लोगों को कोरना का टीका लगाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिसमें 9299215 को पहला और 1871782 को दूसरा टीका लगाया गया। राज्य में आज 45 वर्ष से अधिक आयु के 169366 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिसमें 76136 को पहला और 80910 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 5617, सूरत कॉर्पोरेशन में 2321, वडोदरा कॉर्पोरेशन में 523, राजकोट कॉर्पोरेशन में 462, मेहसाणा में 430, जामनगर कॉर्पोरेशन में 371, सूरत में 365, बनासकांठा में 291, जामनगर में 268, पाटन में 212, कच्छ में 190, वडोदरा में 178, भावनगर कॉर्पोरेशन में 172, गांधीनगर कॉर्पोरेशन में 166, भरुच में 154, खेडा में 146, साबरकांठा में 144, नवसारी में 143, भावनगर में 138, जूनागढ़ कॉर्पोरेशन में 134, दाहोद में 126, गांधीनगर में 120, जूनागढ़ में 114, महीसागर में 110, गिर सोमनाथ में 107, पंचमहल में 105, वलसाड में 105, तापी में 104, अमरेली में 98, सुरेन्द्रनगर में 98, आणंद में 88, नर्मदा में 71, अरवल्ली में 67, अहमदाबाद में 66, मोरबी में 65, पोरबंदर में 49, देवभूमि द्वारका में 44, डांग में 39, राजकोट में 38, बोटाद में 33 और डांग में 25 समेत राज्यभर में कुल 14097 नए कोरोना पॉजिटिव केस पिछले 24 घंटों में सामने आए। शनिवार को 152 मरीजों की मौत के साथ राज्य में कोरोना का मृतांक 6171 पर पहुंच गया है। वहीं 6479 कोरोना को ठीक होकर अपने घर लौट गए। राज्य में अब तक कुल 367972 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घरों लौट चुके हैं। राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने का दर फरवरी में 97 प्रतिशत से अधिक वह अप्रैल में गिर कर 76.38 प्रतिशत हो गया है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 107594 पर पहुंच गई है। जिसमें 107198 स्टेबल हैं और 396 मरीज वेन्टीलेटर पर हैं।
 

Leave a Reply